ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना वेव सिटी पुलिस टीम एवं ANTF यूनिट , मेरठ द्वारा चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक 18.02.2026 गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ क्या आदेश अनुसार चलाए गए ऑपरेशन पहर के तहत एसीपी वेव सिटी श्रीमती प्रिया श्रीपाल के निर्देशन में थाना वेव सिटी पुलिस टीम एवं ANTF यूनिट मेरठ द्वारा मेनुअल ईनपुट के आधार पर चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त (1). अच्छन खान पुत्र अब्दुल रब निवासी जुग्गी नं0 T-51 इन्द्रा कालौनी थाना शालीमार बाग, उत्तर पश्चिम दिल्ली मूल निवासी सिमरियाँव थाना दुधारा जिला संतकबीर नगर उम्र करीब 49 वर्ष (2). गुलाम हैदर पुत्र अब्दुल वहिद आलम निवासी वार्ड नं0 20 मौहल्ला लालबाग पोस्ट लालबाग थाना टाऊन जनपद दरभंगा बिहार उम्र 50 वर्ष (3). अमन हैदर पुत्र गुलाम हैदर निवासी वार्ड नं0 20 मौहल्ला लालबाग पोस्ट लालबाग थाना टाऊन जनपद दरभंगा बिहार उम्र 19 वर्ष को 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ राजकम्पाउण्ड के सामने लालकुंआ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20b (ii) c NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त अच्छन खान व गुलाम हैदर, सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल से अवैध गांजा खरीदकर तीनों मिलकर मंहगे दामों पर गाजियाबाद व दिल्ली NCR क्षेत्र में बेचते है। इसी क्रम में दिनांक 18.02.2026 को भी सभी अभियुक्त इसी गांजे को गाजियाबाद लालकुआ के आस पास बेचने आये थे कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-अच्छन खान पुत्र अब्दुल रब निवासी जुग्गी नं0 T-51 इन्द्रा कालौनी थाना शालीमार बाग, उत्तर पश्चिम दिल्ली मूल निवासी सिमरियाँव थाना दुधारा जिला संतकबीर नगर उम्र करीब 49 वर्ष ।गुलाम हैदर पुत्र अब्दुल वहिद आलम निवासी वार्ड नं0 20 मौहल्ला लालबाग पोस्ट लालबाग थाना टाऊन जनपद दरभंगा बिहार उम्र 50 वर्ष। अमन हैदर पुत्र गुलाम हैदर निवासी वार्ड नं0 20 मौहल्ला लालबाग पोस्ट लालबाग थाना टाऊन जनपद दरभंगा बिहार उम्र 19 वर्ष गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण अच्छन खान व गुलाम हैदर व अमन हैदर उपरोक्त के विरुद्ध थाना वेव सिटी पर उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरणः-57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद।गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः-थाना वेव सिटी पुलिस टीम व ANTF यूनिट, मेरठ।












