जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सुनी जनता दर्शन में जन समस्याऐं,जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं:DM

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सुनी जनता दर्शन में जन समस्याऐं,जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं:DM

संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP

दिनांक: 18/02/2026 सीएम आॅफिस से डीएम आॅफिस व डीएम आॅफिस से होगी जिला स्तरीय अधिकारियों के आॅफिस की मॉनिटरिंग गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया। जनता दर्शन में निरंतर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं और निवेदनों दिव्यांगजन कल्याण विभाग, शस्त्र लाईसेंस (विरासत), नियोजन विभाग (फैमिली आईडी), यू0पी0नेडा, पीएम सूर्य घर योजना, अवैध कब्जा/भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान आदि के निस्तारण एवं निवारण के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देशित दिए गये। जिलाधिकारी महोदयश्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि उक्त सभी कार्य युद्ध स्तर पर किये जाएं, उक्त से सम्बंधित किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना ना करना पड़ें।ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जिससे सरकार की छवि धूमिल हो। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। जनता का उत्पीड़न किसी भी रूप में क्षमा योग्य नहीं हैं।

सीएम के निर्देश: जनता दर्शन में सीएम ऑफिस से होगी लाइव कनेक्टिविटी, जनसुनवाई की होगी सख्त मॉनिटरिंग

प्रदेश सरकार ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री महोदय श्री आदित्यनाथ योगी जी के निर्देशानुसार अब “जनता दर्शन” एवं जनसुनवाई कार्यक्रमों की सीधे सीएम आफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है नई व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जे० रविंद्र गौड़ सहित संबंधित अधिकारियों की जनसुनवाई की कार्यवाही मुख्यमंत्री कार्यालय से लाइव जोड़ी जा गई है। इससे शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की सीधे समीक्षा संभव होगी और अनावश्यक विलंब पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। डीएम के निर्देश: जिला स्तरीय अधिकारियों की जन सुनवाई में डीएम ऑफिस से होगी लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार ने जनमानस की सुविधा हेतु मीडिया बन्धुओं से वार्ता करते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना है। तकनीक के माध्यम से निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ होने से आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलेगी तथा शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उन्होने कहा कि इसके साथ ही मेरे द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायते सुनकर पूर्ण गुणवत्ता से उसका निस्तारण करेंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों की जिलाधिकारी कार्यालय से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग होगी। यदि किसी व्यक्ति की शिकायत के निस्तारण में अधिकारियों द्वारा शिथिलता या कोताही बरती जाती है तो उसकी जवाबदेही तय की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी संसाधन एवं व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नई व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।

जनसुनवाई के दौरान एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम एल/ए श्री अवनीश, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया