गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ क्या आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात) श्रीमान महोदय राज करन नय्यर द्वारा यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ गोष्ठी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ क्या आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात) श्रीमान महोदय राज करन नय्यर द्वारा यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ गोष्ठी

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाये जाने हेतु यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन।गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ क्या आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था यातायात) श्रीमान महोदय राज करन नय्यर द्वारा कमिश्ररेट गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में गोष्ठी का आयोजन किया गया।उक्त गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त यातायात, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त यातायात निरीक्षक एवं समस्त उपनिरीक्षक गण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था सुधार हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए:-यातायात पुलिस गाजियाबाद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण आमजन के प्रति प्रत्येक दशा में शालीन, विनम्र एवं मृदुभाषी व्यवहार सुनिश्चित करेंगे। प्रवर्तन अथवा अन्य किसी विधिक कार्यवाही के दौरान अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बॉडी वॉर्न कैमरा अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से कार्यवाही की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी की जाये।सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाए जाने हेतु अतिक्रमण के प्रमुख कारकों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध धारा 152 BNSS के अंतर्गत प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। यातायात दबाव की स्थिति में किसी भी प्रकार की चेकिंग न करते हुए समस्त यातायात कर्मी पूर्ण मनोयोग से यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने हेतु कार्य करेंगे। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चिन्हीकरण कर संभागीय परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस/पंजीयन प्रमाणपत्र के निलंबन की कार्यवाही कराई जाये। दूषित अथवा छेड़छाड़ युक्त नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रत्येक दशा में वाहन जब्ती की कार्यवाही की जाये।पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए जाने हेतु आवश्यक स्थानों का पुनरीक्षण कर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।समस्त चौराहों/तिराहों से 15-20 मीटर की परिधि तक का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा तथा उक्त दूरी के अंदर सवारी चढ़ाने उतारने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाये।

यातायात पुलिस X हैडल @Gzbtrafficpol
यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नबर 9643322904

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा सभी चौराहो/तिराहो की सतत लाइव निगरानी की जाये तथा यातायात प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल ट्रेमो/अतिरिक्त यातायात पुलिस बल भेजकर व्यवस्था सामान्य कराई जाये। सड़क क्षमता के अनुरूप ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन सुनिश्चित किए जाने हेतु समुचित कार्ययोजना तैयार की जाये। चिन्हित 13 अत्यधिक यातायात दबाव वाले स्थलों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस बल की नियुक्ति कर यातायात को सुचारू बनाया जाये तथा स्थायी समाधान हेतु अध्ययन कर संबंधित विभागों को प्रस्ताव प्रेषित किए जायें। मॉडल टाउन सेक्टर-62 एवं कनावनी पुस्ता कट, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-09 पर बस चालकों के सवारी बैठाने/उतारने हेतु की गई बैरियर व्यवस्था के उल्लंघन की स्थिति में चालानी कार्यवाही, नोटिस निर्गमन तथा लगातार उल्लघन करने वाले चालकों के DL निलंबन हेतु ए० आर० एम० रोडवेज से समन्वय स्थापित किया जाये। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारीगण सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित समीक्षा कर कार्यवाही की प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, जिससे कमिश्नरेट गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया