गुटखा, पान मसाला के दाम में व्यापारियों का बड़ा खेल

गुटखा, पान मसाला के दाम में व्यापारियों का बड़ा खेल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

शहर से लेकर गांव तक इन दुकानों छोटी दुकानों से लेकर बड़ी दुकानों तक गुटखा, पान मसाला, सिगरेट के दाम मनमानी तरीके से थोक दुकानदारों ने बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार की ओर से नई जीएसटी नीति लागू करने का दावा कर व्यापारी पुराने स्टॉक पर नये दाम वसूल रहे हैं। मामले की जानकारी के बाद भी खाद सुरक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शहर क्षेत्र के साथ ही कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज तहसीलों की बाजारों के आसपास गुटखा, पान मसाला व सिगरेट की बिक्री के समय पुराने स्टॉक पर नए दाम की वसूली से ग्राहक परेशान हैं। शहर क्षेत्र के चौक, अष्टभुजा नगर, सिविललाइंस, चिलबिला के आसपास ब्रांडेड कंपनी के पान मसाला, सिगरेट के एजेंसी संचालक व्यापारी लगभग दो माह पहले 28 प्रतिशत जीएसटी लागू होने की घोषणा के बाद ही भारी मात्रा में लाखों रुपये का पुराना स्टॉक डंप कर लिया है। होली से पहले पान मसाला, सिगरेट की फैक्टरी में सप्ताहभर तक अवकाश रहता है। लगभग पंद्रह दिनों तक ऐसे उद्योग से नया स्टॉक नहीं आने पर कमाई के लिये व्यापारियों ने पुराने स्टॉक में केंद्र सरकार की घोषणा का हवाला देकर नए दाम की वसूली शुरू कर दी है। वर्तमान समय में 4 रुपये 25 पैसे मूल्य का प्रति पान मसाला 7 रुपये में बिक रहा है। छोटी दुकानों पर पान मसाला, गुटखा व सिगरेट की खरीदारी करने वाले ग्राहकों का दुकानदारों से विवाद हो रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें