रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: रिटायर्ड शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: रिटायर्ड शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत

संवाददाता  अश्वनी कुमार जिला  हाथरस

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सलेमपुर के निकट पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक रिटायर्ड शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी 85 वर्षीय मित्र सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से रिटायर्ड शिक्षक थे और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर मित्र सिंह अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए सलेमपुर आए थे। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गए। बेटे और अन्य परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। कुछ समय बाद सूचना मिली कि पास के रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान मित्र सिंह के रूप में की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
मित्र सिंह अपने पीछे चार संतानों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal