Pratapgarh: हाईस्कूल परीक्षा में पहचान पर फंसा सॉल्वर, नहीं बता सका माता-पिता का नाम

प्रतापगढ़ में सॉल्वर गैंग की दस्तक — दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया युवक

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।जनपद में चल रही हाईस्कूल परीक्षा के दौरान नकल माफियाओं की सक्रियता का मामला सामने आया है। कुंडा स्थित बजरंग इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक युवक को दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में सत्यम सोनकर की जगह कौशांबी निवासी जयप्रकाश मिश्रा परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान जब केंद्र व्यवस्थापक को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ में जयप्रकाश मिश्रा अपने माता-पिता का सही नाम तक नहीं बता सका, जिससे शक गहराया। जांच में खुलासा हुआ कि वह वास्तविक परीक्षार्थी नहीं बल्कि सॉल्वर के रूप में परीक्षा दे रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। उनकी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है

गिरफ्तार ( फोटो प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा)

इस घटना के बाद परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और सॉल्वर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें होली पर यात्रियों को राहत: रोडवेज चलाएगा 116 बसें, हर 30 मिनट में मिलेगी सेवा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया