प्रतापगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण
संवाददाता: अमित शुक्ला. प्रतापगढ़ जनपद के लोहंगपट्टी पूरे केवल, पोस्ट–गोबरी में पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दिव्य यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर पूरे श्रद्धा भाव के साथ सहभागिता की, वहीं पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी भक्तिमय वातावरण में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि लोहंगपट्टी पूरे केवल, पोस्ट–गोबरी में पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज के सानिध्य में 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।
कथा स्थल लोहंगपट्टी पूरे केवल, पोस्ट–गोबरी में निर्धारित किया गया है, जहां सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया गया है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: हाईस्कूल परीक्षा में पहचान पर फंसा सॉल्वर, नहीं बता सका माता-पिता का नाम












