जनपद एटा में 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार चारपाई की बाही से पीटकर की गई थी दिनेश की हत्या

जनपद एटा में 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार चारपाई की बाही से पीटकर की गई थी दिनेश की हत्या

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। एटा पुलिस ने दिनेश हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी शेर सिंह निवासी उज्जैपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चारपाई की बाही का टुकड़ा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी की रात दिनेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उसका शव घर के समीप लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी की पुत्री से छेड़छाड़ और परिवार को परेशान करने को लेकर मृतक से उसकी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पूरे प्रकरण का खुलासा एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, एएसपी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कृतिका सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस व एसओजी टीम ने किया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें