महिला विश्वविद्यालय का हुआ भव्य शिलान्यास कार्यक्रम,

महिला विश्वविद्यालय का हुआ भव्य शिलान्यास कार्यक्रम,

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर कला की धरती पर प्रदेश की प्रथम महिला यूनिवर्सिटी का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम हुआ संपन्न।

कार्यक्रम में जनपद की हस्तियों का लगा जमावड़ा,

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह मोती सिंह ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता।

सदर विधायक राजेंद्र मौर्य विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव पूर्व बीजेपी विधायक धीरज ओझा, बृजेश सौरभ, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह मंच पर रहे मौजूद। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत भाषण में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना को महिला शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया..इस दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष के स्वागत भाषण में विधायक राजेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का किए जोरदार स्वागत। 51 किलो की माला पहनाकर किया गया मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत। इस दौरान साकेत गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्था से अभिभूत दिखे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिया मंच से व्यावहारिक और शानदार भाषण। उन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा को संस्कारों और सामाजिक उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने पर दिया जोर। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अरविंद श्रीवास्तव समाजसेवी अंजनी की मंच से नेताओं की इस कार्य के लिए की जमकर सराहना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, डॉ नित्या त्रिपाठी, जिला मंत्री रामजी मिश्र, अनुराग मिश्रा, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, बीजेपी नेता नवीन सिंह, समाजसेवी सुरेश प्रताप सिंह नरायन,शिवविलास वैश्य, दिनेश सिंह डगैता, मुन्ना सिंह नेता, रामकुमार सिंह, सुनील सिंह (पप्पू) समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें