Pratapgarh: शादी के महज़ चार महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या

शादी के महज़ चार महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर – रोहित वर्मा. प्रतापगढ़ कुंडा कोतवाली क्षेत्र के खेमीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सूरज पटेल की पत्नी के रूप में हुई है, जिनकी शादी मात्र चार महीने पहले ही हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज पटेल किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था, उसी दौरान पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।

सूत्रों का कहना है कि फोन पर हुए झगड़े के बाद महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला की मौत के पीछे वास्तव में क्या कारण रहे।

आखिर क्या है सच्चाई, यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।”

ये भी पढ़ें हृदय की गहराइयों से आप सभी का ससम्मान व सादर आभार: हनुमान प्रसाद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया