जनपद एटा में Shyam Narayan Singh द्वारा थाना जैथरा का अर्दली रूम, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर सख्त निर्देश

जनपद एटा में Shyam Narayan Singh द्वारा थाना जैथरा का अर्दली रूम, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर सख्त निर्देश

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shyam Narayan Singh द्वारा थाना जैथरा का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की।
एसएसपी ने थाने के टॉप-10 अपराधियों की स्थिति, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं अपराध नियंत्रण के उपायों पर गहन चर्चा की। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही थाना स्टाफ को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन से शालीन व्यवहार करने तथा महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री Rajesh Singh, थानाध्यक्ष Ritesh Thakur सहित विवेचकगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें