एटा: अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, नकबजनी का खुलासा—एक आरोपी गिरफ्तार, शराब व असलहा बरामद
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। जनपद एटा के थाना अलीगंज पुलिस को नकबजनी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुकदमा अपराध संख्या 38/2026, थाना अलीगंज में दर्ज प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई श्याम नारायण सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन, श्वेताभ पांडे (अपर पुलिस अधीक्षक) तथा राजेश सिंह (क्षेत्राधिकारी अलीगंज) के पर्यवेक्षण में की गई। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।
पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी अखिलेश पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला चोखे, थाना जैथरा को गढ़िया भरापुर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 पेटी देशी शराब, एक तमंचा .315 बोर तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कार संख्या UP 16 KT 8439 को भी बरामद कर लिया गया है। बताया गया है कि घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पूरा मामला थाना क्षेत्र अलीगंज के अंतर्गत का है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।












