एटा में हाईस्कूल गणित परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी धराया, नकल माफिया पर शिकंजा।

एटा में हाईस्कूल गणित परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी धराया, नकल माफिया पर शिकंजा।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले में हाईस्कूल की गणित परीक्षा के दौरान नकल और फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बदरिया स्थित श्री रामस्वरूप सिंह परीक्षा केंद्र पर बुधवार सुबह की पाली में चल रही परीक्षा के दौरान एक युवक को दूसरे छात्र की जगह बैठकर पेपर हल करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई एसडीएम और तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय द्वारा किए गए सघन निरीक्षण के दौरान हुई। निरीक्षण के समय एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। अधिकारियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह घबरा गया। दस्तावेजों की जांच में स्पष्ट हुआ कि पकड़ा गया युवक हेमंत है, जो वास्तविक परीक्षार्थी अय्यूब की जगह परीक्षा दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया और नकल विरोधी अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसी परीक्षा केंद्र से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कथित ऑडियो में केंद्र से जुड़े एक कर्मचारी पर परीक्षार्थियों से नकल कराने के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया गया है। एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने बताया कि वायरल ऑडियो का संज्ञान लिया गया है और उसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने की पुष्टि हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें