घर खर्च मांगने पर पति की हैवानियत: पत्नी की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

थोड़ी सी शराब, बहुत बड़ा नुकसान

घर खर्च मांगने पर पति की हैवानियत: पत्नी की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

संवाददाता विष्णु दत्त रावत. कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौरंगपुर चौकी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अपने ही पति से सिर्फ घर खर्च मांगना भारी पड़ गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और गुरसहायगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि जब उसने घरेलू खर्च के लिए पैसे मांगे, तो पति ने आपा खो दिया और बुरी तरह मारपीट करने लगा। इस हमले में महिला को कई गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग दोषी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें