ऑपरेशन प्रहार गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा अपराध के विरुद्ध सशक्त अभियान में प्राप्त सूचना के आधार पर 01 अभियुक्त गिरफ्तार,2पिस्टल32,बोर 04 जिन्दा कारतूस व 01 सफेद रंग की ब्रेजा बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान मे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 नाजायज पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, 04 जिन्दा कारतूस व 01 सफेद रंग की ब्रेजा कार बरामद। पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ कमिश्रनेट गाजियाबाद के द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के नेतृत्व में स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना सिहानीगेट पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सिहानीगेट क्षेत्र से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे महत्तवपूर्ण सफलता हासिल की गयी, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 नाजायज पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक सफेद रंग की ब्रेजा कार बरामद की गयी। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना सिहानीगेट से की जा रही है। अभियुक्त अजमल ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मूल रूप से डासना गाजियाबाद का रहने वाला है। उसने बी०बी०ए० की पढाई की हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसको असलहा रखने का शौक है इसीलिए उससे बरामद दोनो पिस्टल व कारतूसों को उसने शुभ चौधरी निवासी सैक्टर 23, संजय नगर गाजियाबाद से खरीदा था, उसने ये पिस्टल कारतूस हवाबाजी व शौक के लिये खरीदी थी। अभियुक्त ने बताया कि जब भी वह अपने दोस्तो के साथ किसी शादी समारोह या अन्य किसी समारोह में जाता है तो वहाँ भी उसके द्वारा दिखावे के रूप में उक्त असलहों का प्रदर्शन कर हर्ष फायर किये जाते है। अभियुक्त का नाम व पता 1.अजमल अली पुत्र आजाद अली निवासी वार्ड न0 12 रफीकाबाद कालोनी डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्षआपराधिक इतिहास – अभियुक्त अजमल के विरुद्ध उक्त के सम्बन्ध में थाना सिहानीगेट पर मु0अ0स0-74/2026 धारा-3/25 आयुध अधि० पंजीकृत है, अन्य आपरा धिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरण-1.नाजायज पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन 02।,2.नाजायज जिन्दा कारतूस 32 बोर-04।3.सफेद रंग की ब्रेजा कार रजिस्ट्रेशन नम्बर- UP 14FJ 7399।गिरफ्तार करने वाली टीम-1. स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद 2. थाना सिहानीगेट पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।












