गाजियाबाद पुलिस का अपराध के विरुद्ध सशक्त अभियान स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद द्वारा थाना भोजपुर पर फर्जी तरीके से फर्जी पतों पर पासपोर्ट बनाने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
दिनांक-01.02.2026 को थाना भोजपुर पर मु0अ0स0-23/26 धारा-61(2)/318(4)/338/336 (3)/340(2) BNS व 66 IT ACT पंजीकृत किया गया था जिसमे फर्जी पतों पर अवैध रूप से 22 व्यक्तियों के विरूद्ध पासपोर्ट निर्गत किये जाने के आरोप अंकित है। प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त अभियोग की विवेचना को अपराध शाखा स्थानान्तरित किया गया।विवेचना में अब तक कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है। आज दिनांक-25/02/2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा व विवेचक द्वारा उक्त अभियोग में अभियुक्त हजमीत उर्फ रजमीत पुत्र बिशन सिंह को दिल्ली के टैंक रोड, करोल बाग से गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा स्वंय का व अपने परिवार (पत्नि व बच्चो सहित) कुल 15 पासपोर्ट फर्जी पतों व फर्जी अभिलेखो के आधार पर तैयार कराये गये है। पूछताछ करने पर अभियुक्त हजमीत उर्फ रजमीत द्वारा बताया गया कि वह विगत 15 वर्षों से दिल्ली में किराये के अलग-अलग पतों पर निवास कर रहा है, बार-बार निवास परिवर्तन होने के कारण उसका पासपोर्ट नहीं बन पा रहा था जबकि वह स्वंय दुबई जाकर नौकरी करना चाह रहा था इस लालच में उसके रिश्तेदार कुलवीर जो लन्दन में रहता है उसके माध्यम से मुस्ताक अहमद निवासी डीडीए कालोनी ख्याला दिल्ली से सम्पर्क किया तो मुस्ताक ने प्रति पासपोर्ट 01 लाख 20 हजार रुपये की माँग की। हजमीत उर्फ रजमीत द्वारा मुस्ताक को कुल 6 लाख रुपये नगद भुगतान किये गये, मुस्ताक द्वारा हजमीत उर्फ रजमीत व उसके परिवार के 05 सदस्यों के भोजपुर गाजियाबाद के फर्जी पतों पर आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, बैंक पासबुक आदि दस्तावेज तैयार कराये गये। मुस्ताक द्वारा वर्ष 2025 के नवम्बर माह की अलग-अलग तिथि को हजमीत उर्फ रजमीत, उसकी पत्नी व उसके बच्चों को पासपोर्ट सेवा केन्द्र मेहरौली दिल्ली ले जाया गया जहाँ उसकी पहले से ही साँठगाँठ थी। सत्यापन के उपरान्त हजमीत उफ रजमीत के कुल 05 पासपोर्ट निर्गत किये गये परन्तु इसी दौरान उक्त पासपोर्ट का फर्जीवाडा उजागर होने के कारण पासपोर्ट निरस्त हो गये जिससे मुस्ताक ने सभी 5 पासपोर्ट हजमीत उर्फ रजमीत से वापस ले लिये।पूछताछ के आधार पर उक्त अभियोग में अब तक मुस्ताक अहमद मुख्य सरगना के रूप में प्रकाश में आया है जिसकी गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीमें बनाकर लगातार दबिशे दी जा रही है। गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता-हजमीत उर्फ रजमीत पुत्र बिशन सिंह निवासी बी-19 एसएफ फतेहनगर तिलकनगर दिल्ली उम्र करीब 35 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-1. आधार कार्ड व पेन कार्ड अभियुक्त हजमीत उर्फ रजमीत
2. आधार कार्ड व पेन कार्ड जसप्रीत कौर (अभियुक्त हजमीत उर्फ रजमीत की पत्नी) 3. मोबाइल फोन एप्पल कम्पनी – 01
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरूद्ध थाना भोजपुर पर उक्त प्रकरण के संबंध में (01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीमः-स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद












