जिला भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला ।

जिला भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

अंतरराष्ट्रीय ए आई समिट में अर्ध नग्न प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाया देश की छवि पर बट्टा – नेहा शर्मा

पानीपत 25 फ़रवरी ( ) जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे सम्मान के साथ पूरी भव्यता से अंतरराष्ट्रीय ए आई सम्मेलन करके पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ा रहे थे वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस मंच पर अर्धनग्न होकर जो भोंडा प्रदर्शन किया है उससे देश की साख को गहरा बट्टा लगा। हम इस राष्ट्र विरोधी कुकृत्य की कड़ी व घोर निंदा करते है।
ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा शर्मा ने लाल बत्ती सद्भावना चौक पर कांग्रेस भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंकने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहे। पुतला फूँखते समय भाजपा महिला कार्यकर्ता राहुल गांधी मुर्दाबाद तथा कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
नेहा शर्मा ने कहा की राहुल गांधी व उनकी कांग्रेस को भारत की बढ़ती साख, इज्जत तथा सम्मान हजम नहीं हो रहा इसलिए बार-बार विदेश में जाकर भारत के विरुद्ध बातें करते हैं और अब इस ए आई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन इस अर्धनग्न प्रदर्शन ने तो कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी देश विरोधी असली चेहरा लोगों के सामने ला दिया है।
नेहा शर्मा ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि देश की जनता राहुल गांधी उसकी कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे।.इस मोके पर मुख्य रूप से पिंकी वर्मा, खुशबु खेड़ा, शीना शर्मा, संतोष ठक्कर,किरण जिंदल, पुष्पा पासी, दीपा शर्मा, कोमल शर्मा, जमेरो देवी, सुमन नरवाल तथा मिथलेश शर्मा मौजूद रहीं। प्रेषक, नेहा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष (महिला मोर्चा ) सम्पर्क सूत्र. 9034021670

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त