छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन

छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा हॉस्टल में मेस के खाने को लेकर बवाल, छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा हॉस्टल में मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि मेस का खाना खाने के बाद लॉ थर्ड ईयर की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को उल्टियां होने लगीं और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्राओं ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिलाया। छात्रा की हालत बिगड़ने से नाराज बड़ी संख्या में छात्राएं हॉस्टल परिसर में एकत्र हो गईं और मेस संचालक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का कहना है कि मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर वे पिछले कई दिनों से शिकायत कर रही थीं। उनका आरोप है कि खाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता और कई बार भोजन बासी या अधपका परोसा जाता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
छात्राओं ने हॉस्टल के प्रोवोस्ट से मिलकर मेस संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने और छात्रा के स्वास्थ्य की निगरानी कराने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त