आगामी होली पर्व खुद दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन मेंप्रतिष्ठानों से 08 खाद्य पदार्थों के नमूने। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर

आगामी होली पर्व खुद दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन मेंप्रतिष्ठानों से 08 खाद्य पदार्थों के नमूने। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 08 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित गौतम बुद्ध नगर, 26 फरवरी 2026आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल की टीम एस एन जेड प्लाजा ग्रेटर नोएडा स्थित हीरा स्वीट्स से तैयार दाल का 01 नमूना तथा उद्योग विहार इकोटेक 3 ग्रेटर नोएडा स्थित प्रकाश स्वीट्स एंड नमकीन की निर्माणशाला से खोया का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा एवं मालती की टीम द्वारा यमुना गौर सिटी दनकौर स्थित मोहित किराना से नमकीन का 01 नमूना एवं सिकंदराबाद रोड दनकौर स्थित धर्मेंद्र स्वीट्स से खोया का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं एस के पांडेय की टीम द्वारा सेक्टर-49 बरौला स्थित बीकानेर स्वीट्स से कलाकंद का 01 नमूना तथा अग्रवाल स्वीट्स से बेसन लड्डू का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज और रितु सक्सेना की टीम द्वारा सेक्टर 63 नोएडा स्थित बृंदावन स्वीट्स से गुझिया का 01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता एवं सय्यद इबादुल्लाह की टीम द्वारा रेलवे रोड दादरी स्थित शिव डेयरी से घी का 01 नमूना लिया गया। प्रकार कुल 08 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके। गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया