आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक,वादों के अधिकतम निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 26 फरवरी, 2026 जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 14 मार्च 2026 को जनपद मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय तथा समस्त तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। इस लोक अदालत में दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दाखिल खारिज एवं भूमि पट्टा संबंधी प्रकरण, बेगार श्रम संबंधी मामले, शमनीय प्रकृति के फौजदारी वाद, बैंक ऋण प्रकरण, राजस्व संबंधी मामले, वन भूमि संबंधी प्रकरण, भूमि अर्जन से संबंधित वाद, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा दावे सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह सहमति के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा।राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कराने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज न्यायालय सभागार में जिला स्तरीय अधिका रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आम नागरिकों को सरल, सहज एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का नियमित आयोजन किया जा रहा है। अतः सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने विभागों से संबंधित वादों का पूर्व चिन्हांकन कर समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करें, जिससे 14 मार्च को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण संभव हो सके और नागरिकों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो। माननीय न्यायाधीश ने डिप्टी कलेक्टर चारूल यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके अधीन आने वाले सभी विभागों में लंबित वादों की अग्रिम पहचान कर त्वरित निस्तारण की तैयारी तत्काल प्रारंभ की जाए। इसी प्रकार श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, मनोरंजन कर विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बीएसएनएल, शिक्षा विभाग, जीएसटी विभाग, जिला पूर्ति विभाग, प्रोबेशन विभाग, बाट माप विभाग एवं अन्य सभी संबद्ध विभागों को भी व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान संचालित किया जाए, ताकि अधिकाधिक वादकारी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण करा सकें। बैठक में अपर जिला जज द्वितीय एवं विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट तथा नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोमप्रभा मिश्रा, एडीसीपी संतोष कुमार, लीड बैंक प्रबंधक राजेश सिंह कटारिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार, डीजीसी आर चरणजीत नागर, एडीजीसी सिविल रविंद्र, नायब तहसीलदार सदर ज्योत्सना, नायब तहसीलदार दादरी प्रीति बालियान सहित प्राधिकरण, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।,गौतमबुद्धनगर।












