गाजियाबाद रविंद्र कुमार मांदड के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा की गई जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक

जिलाधिकारी गाजियाबाद रविंद्र कुमार मांदड के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा की गई जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक :

संवाददाता पवन सूर्यवंशी जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, अभिनव गोपाल द्वारा जनपद के औद्योगिक संगठनों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक की गई।बैठक में गाजि याबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट बी में सड़क चौड़ीकरण संबंधी प्रकरण पर अधिशासी अभियंता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण कराए जाने संबंधी प्रस्ताव दिनांक 19 फरवरी 2026 को संपन्न प्राधिकरण कीबोर्ड बैठक में स्वीकृत हो गया है, जिसके अनुसार इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट बी के आवंटियों से लिखित सहमति/शपथ पत्र प्राप्त करते हुए सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

बैठक में उपस्थित उद्यमी द्वारा अवगत कराया गया कि प्राधिकरण द्वारा इंद्रप्रस्थ योजना पॉकेट बी में केवल एक तरफ की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। दूसरी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उक्त पर मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा होली पर्व के उपरांत संदर्भित क्षेत्र का स्वयं स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेने हेतु कहा गया।

 ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर में पूर्व में स्थापित पानी की टंकी के निर्माण/ पुनः संचालन के संबंध में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं डीपीआर 15 अप्रैल 2026 तक तैयार कर ली जाएगी।

दिल्ली सहारनपुर रोड पर पानी की निकासी एवं सड़क निर्माण के संबंध में नगर पालिका परिषद लोनी के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था एवं सड़क निर्माण हेतु रुपए 32 करोड़ 65 लाख का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है,

जिससे शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी बरसात से पहले लोनी क्षेत्र में जल भराव, पानी की निकासी आदि समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

उद्योग कुंज औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद में सड़क एवं नाली निर्माण के संबंध में उप महाप्रबंधक, सिविल प्रथम अप सीधा गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 1500 मी सड़कों का निर्माण तथा 3000 मी नालियों का निर्माण कराया जाना है, जिसके सापेक्ष लगभग 600 मीटर सड़क का निर्माण तथा 200 मीटर का निर्माण कराया जा चुका है, शेष कार्य प्रगति के अंतर्गत है।बैठक में उद्यमियों द्वारा यातायात पुलिस से संबंधित कई प्रकरण प्रस्तुत किए गए, किंतु बैठक में पुलिस विभाग से कोई प्रतिनिधि उपस्थित न होने के कारण पुलिस से संबंधित प्रकरणों पर कोई विचार विमर्श नहीं हो सका।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल गाजियाबाद द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित सभी प्रकरणों पर पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की अध्यक्षता में पृथक से एक बैठक कराए जाने हेतु उपायुक्त उद्योग,आशुतोष सिंह को निर्देशित किया गया।

बायोफ्लिक्स एनर्जी गाजियाबाद को विद्युत आपूर्ति हेतु स्वतंत्र फीडर उपलब्ध कराए जाने संबंधित प्रकरण पर बैठक में उपस्थित उद्यमी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत विभाग द्वारा उक्त प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है। उक्त प्रकरण को एजेंडा से निक्षेपित कर दिया जाए।

मुरादनगर क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना संबंधी प्रकरण पर अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि मुरादनगर पाइपलाइन रोड पर फायर स्टेशन का निर्माण कराया जाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुरादनगर द्वारा भूमि का चिन्हांकन करा दिया गया है।

उक्त संदर्भ में नगर पालिका परिषद मुरादनगर को अनापत्ति उपलब्ध कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया है। अध्यक्ष महोदय द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुरादनगर को उक्त संदर्भ में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके समक्ष रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण कराए जाने संबंधी प्रकरण लगभग 4 वर्ष से लंबित चल रहा है

उक्त पर प्रबंधक सिविल उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण श्री जैन द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त फायर स्टेशन को बनाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय प्रेषित किया जा चुका है,जो अनुमोदन प्रक्रिया के अंतर्गत है।

अध्यक्ष महोदय द्वारा उक्त प्रस्ताव पर शीघ्र अनुमोदन प्राप्त करने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद की ओर से एक पत्र सीईओ, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर को प्रेषित किए जाने हेतु प्रबंधक सिविल को निर्देशित किया गया।

उक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल गाजियाबाद द्वारा इस ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत समय सीमा उपरांत लंबित प्रकरणों पर गंभीर समीक्षा की गई एवं संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण में कोई कोताही ना बरते। उक्त पोर्टल की समीक्षा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक माह स्वयं की जाती है।

प्रकरणों के अधिक समय तक लंबित होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी के विरुद्ध नियम अनुसार कार्य वाही की जाएगी।अतिरिक्त सभी प्रकरणों पर अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 दिन के अंदर त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया

दिनांक 27.02.2026 को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में योगेश द्विवेदी, प्रवर्तन अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की तरफ से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने माननीय CDO साहब को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से संबंधित सभी प्रमुख प्रावधानों,

प्रगति की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।माननीय CDO साहब द्वारा बैठक में उपस्थित सभी नियोक्ताओं (Employers) को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के उद्देश्यों एवं लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने नियोक्ताओं से अनुरोध एवं अपील की कि जिनका पंजीकरण लंबित है, वे यथाशीघ्र प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें, ताकि योजना के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।बैठक के अनुपालन में सभी संबंधित नियोक्ताओं को इस आशय का ईमेल प्रेषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें उद्योग बंधु की बैठक में PMVBRY योजना की समीक्षा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया