जिलाधिकारी ने किया कम्पोजिट स्कूल नगर क्षेत्र मकनपुर के कायाकल्प कार्यों का लोकार्पण
बेहतर, शिक्षित एवं संस्कारवान समाज का निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़
संवाददाता पवन सूर्यवंशी l दिनांक: 27/02/2026डाबर परिवार द्वारा सरकारी विद्यालयों में कराये जा रहे कायाकल्प के कार्य सराहनीय हैं: श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद। कम्पोजिट स्कूल नगर क्षेत्र मकनपुर, गाजियाबाद में डाबर इंडिया लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसायटी, “संदेश” द्वारा “परिवर्तन परियोजना” के अंतर्गत कम्पोजिट स्कूल नगर क्षेत्र मकनपुर, गाजियाबाद के कायाकल्प कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र कुमार मंदार, आई०ए०एस०, जिलाधिकारी, गाजियाबाद ने फीताकाटकर एवं शिलापट्ट का लोकपर्ण किया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि श्री अभिनव गोपाल, आई०ए०एस०, मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव गोपाल गाजियाबाद उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय ने द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजकों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब शिक्षा या शिक्षण संस्थानों से सम्बंधित कोई कार्य होता है तो हमे लोगों को भी उत्साह रहता है कि हम उस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें, आप लोगों ने हमें आमंत्रित किया इसके लिए धन्यवाद है। हमें प्रसन्नता है कि डाबर परिवार द्वारा सरकारी विद्यालयों मेंकायाकल्प के कार्य कराये जा रहे हैं जो कि सराहनीय हैं और यदि वे अन्य विद्यालयों का कायाकल्प करना चाहें तो हमारी तरफ से उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। उन्होने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैसे तो निरंतर विद्यालयों का विभाग द्वारा कायाकल्प कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक विद्यालयों को चयन करते हुए उनका कायाकल्प करवाया जाएं।
इसके साथ ही मै शिक्षकों से कहूंगा कि बच्चों के अधिक से अधिक दाखिले करवाते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ—साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान किये जाएं। उन्होने विद्यार्थियों को भी कहा कि उन्हें अपने माता—पिता, शिक्षकों, बड़ों का सम्मान करना चाहिए साथ ही सभी से प्रेम पूर्वक रहते हुए ज्ञान अर्जन करना चाहिए, जिससे एक बेहतर, शिक्षित एवं संस्कारवान समाज का निर्माण हो।
इस दौरान मुख्य रूप से श्री ओम प्रकाश यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्री व्यास आनन्द, सीएसआर हेड, डाबर इंडिया लिमिटेड, श्रीमती पूनम सिंह परिहार सचिव, सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसायटी, “सदेश”, श्रीमती भारती रावत प्रधानाध्यापिका सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थि उपस्थित रहे।












