सीएम योगी का होली गिफ्ट, आज महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

सीएम योगी का होली गिफ्ट, आज महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

लखनऊ / उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए इस बार की होली बेहद खास होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी के लोकभवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों को मुफ्त गैस सिलेंडर वितरण की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। इसका उद्देश्य त्योहार के उल्लास को बढ़ाना और महिलाओं को धुएँ से मुक्ति दिलाकर सशक्त बनाना है। होली के पावन पर्व से ठीक पहले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए सरकार का लक्ष्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के रसोई बजट को राहत देना है। होली गिफ्ट के रूप में मुफ्त सिलेंडर वितरण की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की गरीब महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आना तय है। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर घर में खुशहाली हो और त्योहार की चमक किसी भी अभाव के कारण फीकी न पड़े। यह उपहार महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है। इस योजना का सीधा लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से या सिलेंडर वितरण केंद्रों पर विशेष व्यवस्था के तहत दिया जाएगा। लोकभवन में होने वाले आज के कार्यक्रम में सीएम योगी प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को सिलेंडर वितरित कर प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें दो वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से अब तक नहीं शुरू हुई सप्लाई, ग्रामीणों में आक्रोश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें