ढाबे पर छलकाया जाम तो भुगतेंगे अंजाम – आबकारी टीम ने छापेमारी करके दी चेतावनी 

ढाबे पर छलकाया जाम तो भुगतेंगे अंजाम – आबकारी टीम ने छापेमारी करके दी चेतावनी 

संवाददाता महेश शुक्ला 

ऊंचाहार , रायबरेली । होली पर्व को लेकर डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ऐक्शन मोड पर है । आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापेमारी में ढाबा, होटल संचालकों में खलबली मचा दी है । उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए शालीनता से पर्व मनाने की अपील की है ।आबकारी निरीक्षक ने शुक्रवार को छापेमारी की शुरुआत जगतपुर क्षेत्र से की । उन्होंने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों पर छापा मारा और दुकान के स्टॉक के साथ साथ शराब की गुणवत्ता की भी जांच की । इसके बाद उन्होंने एक एक करके राजमार्ग के किनारे स्थित कई ढाबों पर छापा मारा । इस दौरान कही कुछ भी आपत्तिजनक तो नहीं मिला किंतु उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी । इसके बाद आबकारी टीम ने ऊंचाहार क्षेत्र के मॉडल शॉप , भैंसापुर सवैया , एनटीपीसी गेट नंबर दो , उसरैना आदि शराब की दुकानों पर छापा मारा । उन्होंने ऊंचाहार के कई होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान ने शराब न पिलाने के निर्देश दिए । इस टीम में आबकारी निरीक्षक के अलावा अमरेंद्र सिंह , अरविंद कुमार और राम जानकी शामिल थे।

ये भी पढ़ें मार्कशीट मांगने पर स्कूल प्रिंसिपल ने छात्र को दी धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal