मार्कशीट मांगने पर स्कूल प्रिंसिपल ने छात्र को दी धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

मार्कशीट मांगने पर स्कूल प्रिंसिपल ने छात्र को दी धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

संवाददाता महेश शुक्ला 

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे ऊंचाहार देहात गांव के रहने वाले आशीष कुमार ने एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशीष का कहना है कि जब वह अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लेने स्कूल गया, तो उसे न केवल मार्कशीट देने से मना कर दिया गया, बल्कि उसे धमकी भी दी गई।पीड़ित आशीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में उसने ऊंचाहार क्षेत्र के मकुवापुर स्थित एक निजी विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परीक्षा के बाद वह रोजगार की तलाश में गुजरात चला गया था। हाल ही में जब वह वापस लौटा और स्कूल के प्रिंसिपल से अपनी मार्कशीट की मांग की, तो प्रिंसिपल ने कथित तौर पर उससे दो साल की अतिरिक्त फीस की मांग शुरू कर दी।आशीष का दावा है कि उसकी केवल 3 से 4 महीने की फीस बकाया है, लेकिन स्कूल प्रबंधन फर्जी तरीके से पूरे दो साल की फीस वसूलना चाहता है। जब आशीष ने इसका विरोध किया, तो उसे डराया-धमकाया गया। परेशान होकर छात्र ने ऊंचाहार पुलिस को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal