प्रयागराज में दबंगों की गोलीबारी, एक व्यक्ति के गले में लगी गोली – 7 नामजद समेत 2 अज्ञात पर FIR

प्रयागराज में दबंगों की गोलीबारी, एक व्यक्ति के गले में लगी गोली – 7 नामजद समेत 2 अज्ञात पर FIR

 रिपोर्ट: आलोक कुमार मिश्रा (तहसील संवाददाता)

प्रयागराज जिले के होलागढ़ कमिश्नरेट क्षेत्र में गुरुवार को गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
कस्तूरीपुर हरिकिशन रोड निवासी रामकेलाश पुत्र रामचरन अपने खेत के सामने कच्चे रास्ते पर गाड़ी धो रहे थे,
इसी दौरान कुछ लोगों से कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया।

हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

आरोप है कि नीलेश मिश्रा उर्फ नीलू, शिवम मिश्रा, रोहित पाण्डेय, देवशरण पाण्डेय,
विनय मिश्रा और सज्जन पाण्डेय समेत अन्य दो अज्ञात लोग चार पहिया वाहनों से मौके पर पहुंचे।
सभी हमलावरों के पास राइफल, रेपीटर, पिस्टल, डंडा और धारदार हथियार थे।
उन्होंने रामकेलाश के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से गंभीर घायल

इस दौरान प्रार्थी के बड़े भाई रामआसरे (56 वर्ष) के गले में गोली लग गई,
जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
वहीं रामकेलाश के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार

घटना के दौरान जब रामकेलाश ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे।
इस बीच सभी आरोपी सात चार पहिया वाहनों से कई राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

क्रेटा कार से अवैध असलहे बरामद

भागने के दौरान एक आरोपी की क्रेटा कार (UP70 EP 3950) अनियंत्रित होकर छूट गई,
जिससे पुलिस को अवैध असलहे मिलने की भी सूचना है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

“प्रयागराज में हुई इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर बेहद आक्रामक थे।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें प्रयागराज में हुए हत्या कांड में खौफनाक खुलासा  

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें