कंटेनर पलटने से दो गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किए रेफर
संवादाता:पंकज मिश्रा शएसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये यातायात व्यवस्था सुचारू कराई कुरावली बुधवार को जीटी रोड पर ग्राम गंगाजमुनी के पास एटा की तरफ से आ रहे कंटेनर संख्या HR 55A K7972 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि कंटेनर के अंदर मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर वाहन में ही फँस गए और घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गये और रेस्क्यू कार्य शुरू करा दिया। कंटेनर में फँसे ड्राइवर धीरेंद्र पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम राजापुर थाना कुरावली तथा कंडक्टर बादाम पुत्र कोपपाल निवासी ग्राम लखौरा, थाना कुरावली को बाहर निकालकर कस्वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कंटेनर सड़क किनारे पड़ा होने के बावजूद यातायात को सुचारु करने के लिए एसडीएम नीरज द्विवेदी के द्वारा हाइड्रा मशीन मंगवाकर कंटेनर को हटवा दिया गया। और उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें प्रयागराज में दबंगों की गोलीबारी, एक व्यक्ति के गले में लगी गोली – 7 नामजद समेत 2 अज्ञात पर FIR












