प्रतापगढ़: युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप.परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

थाना रानीगंज क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया बगल के राजा बाबू सरोज के ऊपर करंट देकर हत्या का आरोप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के गोपालपुर गांव में होली के त्योहार के बीच एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। प्रियांशु यादव (पुत्र हीरालाल यादव), निवासी गोपालपुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि राजा बाबू सरोज ने उन्हें घर के अंदर बुलाकर बिजली का शॉर्ट सर्किट देकर करंट लगाया जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।परिजनों के अनुसार, घटना के समय राजा बाबू सरोज अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहे थे। झगड़े को शांत कराने के उद्देश्य से प्रियांशु यादव उनके घर गए थे। आरोप है कि उसी दौरान नशे की हालत में राजा बाबू सरोज ने प्रियांशु को करंट लगा दिया, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। हालांकि, यह सभी आरोप परिजनों द्वारा लगाए गए हैं और मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं, थाना प्रभारी रानीगंज प्रभात कुमार सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में परिजनों से सहयोग करने की अपील की घटना के बाद यादव समुदाय में काफी आक्रोश देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

होली का पर्व, जो खुशियों और रंगों का प्रतीक माना जाता हैइस घटना के बाद प्रियांशु यादव के परिवार के लिए गहरे शोक में बदल गय।पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें कंटेनर पलटने से दो गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किए रेफर 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें