अनियंत्रित होकर नाले में पलटी चार पहिया गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ: चिलबिला निवासी चालक बलराम सिंह की गाड़ी आज डीआईओएस कार्यालय (एसपी आवास के पास) के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।
गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप.परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप












