Etah: तेज रफ्तार बाइक की नीलगाय से टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बाइक की नीलगाय से टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

संवाददाता पुष्पेन्द्र कुमार  एटा: ललित कस्बा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा उस वक्त हो गया जब एक तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान गांव ललित कस्बा यात्रा निवासी दिनेश पुत्र मनोज (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। दिनेश अपनी बाइक से कहीं जा रहा था कि रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उसकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दिनेश बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी आनंदपाल मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दिनेश को प्राथमिक उपचार के लिए पास के पेपर सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

फिलहाल दिनेश का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें टैक्सी लूटकांड का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया