प्यासों को पानी पिलाना पुण्य: रूद्र सेना प्रयाग ने किया शरबत वितरण

गंगा दशहरा पर रूद्र सेना प्रयाग ने राहगीरों को पिलाया शरबत, लोगों ने सराहा सेवा भाव

आनापुर बाजार, प्रयागराज. गर्मी की तपती दोपहरी और जेठ के महीने की तीव्र लू के बीच रूद्र सेना प्रयाग द्वारा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा वह दिन है जब मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस शुभ अवसर पर लोग पवित्र नदियों में स्नान, दान और सेवा कार्य करते हैं। इसी कड़ी में रूद्र सेना प्रयाग ने आनापुर बाजार में शुद्ध व ठंडे शरबत का वितरण किया, जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिली।

इस कार्यक्रम में राहगीरों ने न सिर्फ शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई, बल्कि संगठन की इस पहल की भरपूर सराहना भी की। कई लोगों ने इसे पुण्य का कार्य बताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक सदस्य धनंजय मिश्र, मनोज (मोनू) मिश्र, शशांक त्रिपाठी, शुभम मिश्र, धीरेंद्र शुक्ल, प्रखर मिश्र, सागर शर्मा, सूरज शर्मा, शिखर मिश्र, अमन मिश्र, वरुण शुक्ल, अंबुज पाल, सनी पाल, संदीप गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ल, मयंक मिश्र, सोनू मिश्र आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

रूद्र सेना प्रयाग का यह प्रयास न केवल सेवा का भाव दर्शाता है, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी सजगता और संवेदनशीलता का परिचायक भी है।

ये भी पढ़ें Etah: तेज रफ्तार बाइक की नीलगाय से टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया