एटा: अलीगंज क्षेत्र में टैक्सी लूटकांड का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार
संवादाता काव्यांश रावत एटा जनपद की अलीगंज कोतवाली अंतर्गत टिमरुआ गांव के पास हुई टैक्सी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आठ दिन पूर्व दिल्ली से दरियागंज रेलवे स्टेशन कासगंज के लिए उबर से बुक की गई स्विफ्ट डिजायर कार को लुटेरों ने रास्ते में लूट लिया था। पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन लुटेरे पकड़े गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में सेनवाज पुत्र बकार अली, आतिश पुत्र वीरेंद्र और कुशाग्र चौहान पुत्र अशोक सिंह शामिल हैं, सभी जैथरा कस्बा, एटा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई कार, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किए हैं।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस दौरान ASP राजकुमार सिंह, ASP क्राइम योगेंद्र सिंह, CO अलीगंज नीतीश गर्ग, थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया आत्मानंद स्कूल में वृक्षारोपण












