नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया आत्मानंद स्कूल में वृक्षारोपण
संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा:- नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं पार्षदों द्वारा स्वामी आत्मानद परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस प्रमुख अवसर पर पार्षदों में गौरव साहू, नीतू कोठारी, सिमरन ताम्रकार , विकास तंबोली, लक्की साहू और साथ में स्कूल के प्रोफ़ेसर चटर्जी मैडम साथ रहे।
पालिका अध्यक्ष ने वृक्षारोपण पर प्रकाश डालते हुए कहा वृक्षारोपण (पेड़ लगाना) बहुत जरूरी है ।क्योंकि पेड़ हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पेड़ प्रकृति के आभूषण है प्रकृति के श्रृंगार हैं बिना हरियाली के प्रकृति शोभा नहीं देती।पेड़ ही है जो हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, हवा को शुद्ध करते हैं, मिट्टी को अपने जड़ों के द्वारा पानी के साथ बहने से रोकते है, और जलवायु परिवर्तन को संतुलन करने में मदद करते हैं।आपने कभी रेगिस्तान गया होगा तो वहां देखा होगा हरियाली दूर-दूर तक नहीं होती जमीन बंजर होती है गर्मी के दिनों में रेत आग उगलते हैं। हम खुशकिस्मत हैं जो आज इस प्रकृति के हरियाली और हरे भरे वातावरण में रहते हैं।
उन्होंने कहा आज से 50 से 100 साल पहले पूरे छत्तीसगढ़ में जंगल का ही साम्राज्य बना हुआ था । हमने हरियाली का साम्राज्य खत्म कर अपना साम्राज्य को खतरे में डाल दिए हैं।हमने सुना है बेमेतरा क्षेत्र में भी जंगल जैसे पेड़ पौधे लगे हुए थे चारों तरफ हरियाली ही हरियाली थी, तालाब नदियों पोखरों में पानी 12 महीना हुआ करता था।हमने इन दो ही पीढ़ी में हरियाली को नष्ट कर दिए हैं जिससे आने वाली पीढ़ी खतरे में आ गई हैं।
सिन्हा ने कहा इन सालों में पेड़ को इस कदर नष्ट किया है कि अब हमें पेड़ लगाने की आवश्यकता पड़ रही है। पूरी दुनिया इसी कारण ग्लोबल वार्मिंग की तरफ बढ़ गई है।काश हम अपने जीवन की तरह ही पेड़ को महत्व दिया होता तो आज हमारे पास जल संकट नहीं होता। पर्यावरण प्रदूषण में नहीं बढ़ता और जमकर बारिश होती।
ये भी पढ़ें आज का राशिफल 05 जून 2025 , बृहस्पतिवार












