अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रुई के पास की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति अपने काम से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही भोगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में विश्राम, जो सरिया का काम करता था, और आजाद, जो चिनाई (मिस्त्री) का काम करता था, शामिल हैं। दोनों मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें