प्रतापगढ़: नहर में डूबी तीन बालिकाओं में दो के शव बरामद, तीसरी की तलाश जारी

प्रतापगढ़: नहर में डूबी तीन बालिकाओं में दो के शव बरामद, तीसरी की तलाश जारी

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश | रिपोर्ट: दैनिक चक्र ब्यूरो

प्रतापगढ़ जिले में तीन दिन पहले डांडिया खनवारी के पास नहर में नहाते समय डूबी तीन बालिकाओं में से
दो के शव बरामद हो गए हैं। दोनों शव घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर लरू गांव के पास
नहर में उतराते हुए मिले।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से
दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।जानकारी के अनुसार, तीनों बालिकाएं नहर में नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से
वे डूब गईं। घटना के बाद से प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

फिलहाल तीसरी बालिका की तलाश जारी है। पुलिस और राहत दल नहर के आसपास सर्च अभियान
चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें जनपद अलीगढ़ में भाजपा नेता और पड़ोसी के बीच विवाद, नाबालिग बेटे ने की फायरिंग; नेता गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal