जनपद अलीगढ़ में भाजपा नेता और पड़ोसी के बीच विवाद, नाबालिग बेटे ने की फायरिंग; नेता गिरफ्तार

जनपद अलीगढ़ में भाजपा नेता और पड़ोसी के बीच विवाद, नाबालिग बेटे ने की फायरिंग; नेता गिरफ्तार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ में होली के चंदे को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को बड़ा रूप ले बैठा। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में भाजपा नेता और उनके पड़ोसी के बीच जमकर कहासुनी और हंगामा हुआ, जिसमें नाबालिग बेटे द्वारा फायरिंग किए जाने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि होली के 500 रुपये के चंदे को लेकर पड़ोसी विशाल शर्मा के भांजे और भाजपा नेता हेमंत गर्ग के नाबालिग बेटे के बीच पहले विवाद हो गया था। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। इसकी जानकारी होने पर विशाल शर्मा गुरुवार को भाजपा नेता के घर पहुंचे। आरोप है कि उस समय हेमंत गर्ग घर पर नहीं थे, जिससे विशाल की उनके नाबालिग बेटे से कहासुनी हो गई। इसी दौरान नाबालिग बेटा घर से पिस्टल निकाल लाया और करीब तीन राउंड फायरिंग कर दी। विवाद बढ़ता देख भाजपा नेता की पत्नी ने फोन कर हेमंत गर्ग को दुकान से घर बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने बेटे को समझाने के बजाय पड़ोसी विशाल से ही उलझ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को अलग कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता तथा उनके बेटे को पकड़कर थाने ले गई।
हालांकि, बताया जा रहा है कि थाने के बाहर से ही नाबालिग बेटा भाग निकला। पुलिस ने भाजपा नेता हेमंत गर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें