घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, तीन बच्चों की मां की मौत

घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, तीन बच्चों की मां की मौत

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोका में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान जलेसर क्षेत्र के गांव सांता नबीपुर निवासी भगवान सिंह की 35 वर्षीय पुत्री बेबी के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 16 साल पहले कोका निवासी दयाराम के पुत्र महेंद्र के साथ हुई थी।

बताया जा रहा है कि बेबी ने किसी बात को लेकर अपनी बेटी की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर उसका अपने पति महेंद्र से विवाद हो गया। विवाद के बाद बेबी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेबी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। उसका पति महेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें नोएडा स्टेडियम में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा एवं माननीय विधायक नोएडा पंकज सिंह द्वारा किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया