कंधई हनुमानगंज बाजार में होली के दिन पुलिस हिरासत में दो व्यापारियों के साथ मारपीट के विरोध में आज आधा दर्जन बाजार बंद कर प्रदर्शन जारी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
मामला कंधई थाना अंतर्गत कंधई हनुमानगंज बाजार में तीन मार्च को थाने के सामने एक मस्जिद पर रंग पड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया था।मुस्लिम समुदाय के एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने कंधई बाजार के दो व्यापारी आदर्श मोदनवाल और शीतला प्रसाद प्रजापति को हिरासत में लेकर लाठी बेल्ट से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा था। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस की इस कार्यवाही को बर्बरता करार दिया और एसओ, एसआई और दोनों सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की साथ ही मुकदमा न दर्ज होने पर एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया था।मामला तूल पकड़ता देख एसआई और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसी क्रम में बुधवार को व्यापारी युवा नेता रवि गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी वर्ग दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन जारी कर दिए। कोहंडौर,किशुनगंज,आसलपुर बाजार, रखहा बाजार,शीतलागंज बाजार,दीवानगंज बाजार सहित दुकानें












