58 लाख की जमीन हड़पने के लिए वकील ने की टैक्सी चालक की हत्या, तीसरे दिन खुला राज

58 लाख की जमीन हड़पने के लिए वकील ने की टैक्सी चालक की हत्या, तीसरे दिन खुला राज

संवाददाता शिक्षा तिवारी 

प्रतापगढ़। जनपद में टैक्सी चालक आसिफ अली की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जमीन के 58 लाख रुपये देने से बचने के लिए अधिवक्ता सद्दाम ने ही सुनियोजित तरीके से आसिफ अली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा पुलिस ने तीसरे दिन कर दिया।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अधिवक्ता सद्दाम ने आसिफ अली से करीब 58 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी, लेकिन वह भुगतान नहीं करना चाहता था। इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, आरोपित सद्दाम ने आसिफ अली को पैसा देने का बहाना बनाकर चौखड़ा जंगल में बुलाया। वहां सुनसान स्थान पर बाइक पर पीछे बैठे सद्दाम ने पिस्टल से आसिफ अली पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने बड़ी चालाकी से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने योजना बनाई थी कि इस हत्याकांड में आसिफ की पत्नी और ससुराल पक्ष को फंसा दिया जाए, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ने कई लोगों के नाम से तहरीर दिलवाकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास भी किया।हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस का शक सद्दाम पर गया और सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।एसपी ने बताया कि इस घटना में आरोपी के साथ रहे संदीप गुप्ता की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें भारतीय सेना में शिक्षक का बेटा बना अधिकारी उत्साह का माहौल बना

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया