पट्टी के मेला ग्राउंड मोहल्ले में गंदगी का अंबार, कई दिनों से नहीं हुई सफाई; स्थानीय लोगों में नाराजगी

पट्टी के मेला ग्राउंड मोहल्ले में गंदगी का अंबार, कई दिनों से नहीं हुई सफाई; स्थानीय लोगों में नाराजगी

नगर पंचायत पट्टी के वार्ड नंबर 8 में सफाई व्यवस्था ठप

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पट्टीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित मेला ग्राउंड मोहल्ले में कई दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। नालियों में गंदगी जमा होने से बदबू फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार संबंधित को सूचना देने के बावजूद सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
स्वच्छता अभियान के दावे के बीच क्षेत्र में नियमित सफाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द सफाई कराकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें