कुंडा में गूंजेगी शहनाई, राजा भइया के सानिध्य में 101 कन्याओं का होगा भव्य सामूहिक विवाह

कुंडा में गूंजेगी शहनाई, राजा भइया के सानिध्य में 101 कन्याओं का होगा भव्य सामूहिक विवाह

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

​प्रतापगढ़ कुंडा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और प्रात: स्मरणीय परम पूज्य देवरहा बाबा के आशीर्वाद से, कुंडा की पावन धरा एक बार फिर एक ऐतिहासिक सामाजिक उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकप्रिय जननेता माननीय श्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के करकमलों द्वारा इस वर्ष भी 101 कन्याओं के सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
​33 वर्षों की अटूट सेवा परंपरा
​विगत तीन दशकों से भी अधिक समय से चली आ रही इस महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी आयोजन को दिव्य रूप दिया गया है। राजा भइया के मार्गदर्शन में राजा भइया यूथ ब्रिगेड और जनसत्ता दल परिवार दिन-रात तैयारियों में जुटा है ताकि सर्वधर्म समभाव और सेवा के इस संकल्प को सार्थकता मिल सके।
​​दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार
​स्थान बजरंग महाविद्यालय, कुंडा, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ​क्षेत्र में उत्साह का माहौल ​इस सामूहिक विवाह आयोजन को लेकर पूरे प्रतापगढ़ और आसपास के जनपदों में भारी उत्साह है। आयोजन समिति ने सभी स्नेहीजनों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस मांगलिक अवसर पर पधारकर नवविवाहित जोड़ों को अपना स्नेह और शुभाशीष प्रदान करें। गरीब और असहाय परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करना और उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की ओर अग्रसर करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। निवेदक: राजा भइया यूथ ब्रिगेड

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें