एटा/जलेसर। किसान एवं गौ सेवा के लिए कार्यरत सामाजिक संगठन किसान गौ रक्षक सेवा दल ने वरिष्ठ नेता डॉ. श्री बंगाली सिंह (पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, हाथरस) को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. बंगाली सिंह के लंबे राजनीतिक व सामाजिक अनुभव, किसानों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा गौ सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें संगठन की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. बंगाली सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही किसान हित और गौ सेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
डॉ. बंगाली सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को उनके नेतृत्व में और सशक्त बनने की उम्मीद जताई है।
भूपेंद्र सिंह
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
किसान गौ रक्षक सेवा दल
सकरौली, जलेसर, जनपद एटा (उ०प्र०)
मो०: 9415079481

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें