अवैध तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर तमंचा बरामद

अवैध तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर तमंचा बरामद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह और चौकी प्रभारी इंद्रपुरी पारस त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त राजवंश पुत्र कप्तान सिंह निवासी शांति नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है और अब उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली नगर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक अहम सफलता माना जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal