पुलिस को बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद

पुलिस को बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01
मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद दिनांक 09.03.2026 को वादी निवासी ग्राम कोटिया थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धरौली स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे। जहां उनके द्वारा अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की गई थी, जिसे रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 47/26 धारा 303 (2)/319 (2)/318 (4)/317(2)/336 (3)/340 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 सचिन कुमार मय हमराह उ0नि0 शिवम त्रिपाठी, हे0का0 पवन नायक, का0 रंजीत कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 47/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01. आर्यन सरोज पुत्र राजबहादुर सरोज निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष, 02. आलोक यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी रुपनपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 20 वर्ष को चोरी की 01 मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट के साथ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत विझाला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें