जिला कारागार में व्यस्क अशिक्षित बंदियों के लिये शिक्षा प्लस कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन

जिला कारागार में व्यस्क अशिक्षित बंदियों के लिये शिक्षा प्लस कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

दिनांक 14 मरचजिला कारागार प्रतापगढ़ में बंदियों के पुनर्वास और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में शिव नादर फाउंडेशन द्वारा वयस्क अशिक्षित बंदियों के लिए ‘शिक्षा प्लस’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से 90 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच में लगभग 30 बंदी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही संस्था द्वारा 07 बंदियों को प्रशिक्षित कर उन्हें अन्य बंदियों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिससे शिक्षा का दायरा और अधिक बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम के समन्वयक मेराज खान हैं। इसके अतिरिक्त बंदियों के पुनरूत्थान हेतु गायत्री परिवार की ओर से अशोक कुमार तिवारी द्वारा योग, आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा नैतिक मूल्यों के विकास से संबंधित सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें एक जिम्मेदार व बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी द्वारा बंदियों का मार्गदर्शन किया गया।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें