यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

दिनांक 14 मार्च 2026 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद प्रतापगढ़ का प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में दिखाई दिया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों क्रमशः लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लागू बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम और आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रक्रिया की भी गहनता से देखा। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर चल रही चेकिंग व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों से अभ्यर्थियों की तलाशी, प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच तथा प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की भी जांच की गई ताकि पूरे परीक्षा परिसर की लगातार निगरानी सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों, मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी ताकि परीक्षा की शुचिता बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की