एसआई परीक्षा को लेकर एटा में कड़ी सुरक्षा, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने स्वयं संभाली कमान
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।



एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिनांक 15 मार्च 2026, रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी क्रम में एटा के एसएसपी Shyam Narayan Singh स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने कई कॉलेजों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग कड़ी निगरानी के साथ की जा रही है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को व्यवस्थित तरीके से केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है।
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इन पुख्ता इंतजामों के चलते परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती नजर आई। अभ्यर्थियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना












