सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर में बनेंगे, अस्थाई सैटलाइट टाउन।

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर में बनेंगे, अस्थाई सैटलाइट टाउन। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इंदौर पुलिस प्रशासन ने, भीड़ प्रबंधन की तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर प्रशासन ने योजना बनाई है कि उज्जैन में भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को शहर में प्रवेश से पहले इंदौर शहर में ही रोका जाएगा इसके लिए शहर के बाहरी क्षेत्रों में अस्थाई सैटलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। पुलिस और प्रशासन के बीच हुई इस संयुक्त बैठक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की, रणनीति पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा आवाजाई इंदौर मार्ग से होने की संभावना है। ऐसे में भीड़ का दबाव कम करने के लिए पहले से व्यवस्था तैयार की जा रही है। प्रस्तावित सैटलाइट टाउन में श्रद्धालुओं को पार्किंग, पेयजल भोजन, शौचालय एवं विश्राम जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्थानों से श्रद्धालुओं को नियंत्रित तरीकों से उज्जैन की ओर भेजा जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal