उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती परीक्षा संपन्न, 75 जिलों में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती परीक्षा संपन्न, 75 जिलों में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

संवाददाता बिपिन मिश्रा

​लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित यह परीक्षा दो दिनों (14 और 15 मार्च) तक चली, जिसमें सुरक्षा और शुचिता के कड़े इंतजाम देखे गए। ​​भर्ती बोर्ड के अनुसार, इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। 10,77,403 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रदेश भर में 1,090 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। ​14 और 15 मार्च को कुल 4 पालियों में पेपर संपन्न हुआ। ​प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ​भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, बायोमेट्रिक उपस्थिति और जैमर्स के जरिए कड़ी निगरानी रखी गई। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। प्रशासन और पुलिस बल के समन्वय से अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा देने में कोई बड़ी असुविधा नहीं हुई। ​दो साल बाद आयोजित हुई इस बड़ी भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए स्थानीय पुलिस ने विशेष प्रबंध किए थे, जिससे परीक्षा के बाद भीड़ का प्रबंधन आसानी से किया जा सका। लिखित परीक्षा के सफल समापन के बाद, अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही आंसर की जारी कर आपत्तियां आमंत्रित करेगा। इसके उपरांत परिणाम घोषित कर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें