कंधई प्रकरण में बड़ी कार्यवाही
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
व्यापारियों के सफल बंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद तथा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव की दखल पर कंधई थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। व्यापारी नेता रवि गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने अपने मान-सम्मान और न्याय के लिए एकजुट होकर यह आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता रवि गुप्ता और RSS खंड कार्यवाह कुल भास्कर जायसवाल ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सस्पेंड और मुकदमा दर्ज होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि पीड़ित व्यापारियों को न्याय मिल सके।l












